Thursday 12 October 2017

उत्तराखंड में शराब महंगी, पहाड़ में ठेके खुलने का समय बढ़ा


Image result for drink alcohol

Image result for drink alcohol




प्रदेश में जल्द ही शराब महंगी होने वाली है। सरकार ने शराब पर एक्साइज ड्यूटी की अपर लिमिट तीन गुना कर दी है। यानी अब शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। पिछली तय अपर लिमिट पिछले साल ही खत्म हो चुकी थी।
कैबिनेट ने प्रदेश में राजस्व के सबसे बड़े स्रोत आबकारी अधिनियम में यह संशोधन किया है। अब इसका विधेयक विस में लाया जाएगा। अब निकट भविष्य में शराब महंगी होना तय है। संयुक्त आबकारी आयुक्त टीके पंत ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने से शराब महंगी करने का विकल्प रहेगा। जरूरत के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगाकर राजस्व बढ़ाया जा सकेगा।
पहाड़ों में रात दस बजे तक होगी शराब की बिक्री 
सरकार ने अपने पूर्व का आदेश खत्म कर पहाड़ में भी शराब की दुकानें रात दस बजे तक खोलने का फैसला लिया है। कौशिक ने बताया कि जनता और विपक्ष की मांग पर यह निर्णय लिया। प्रदेश के नौ पहाड़ी जिलों में अब शराब बिक्री का समय सुबह दस से रात दस बजे तक कर दिया गया है। हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में ही अब तक सुबह दस से रात दस बजे तक शराब बिक्री की इजाजत थी। अन्य नौ जनपदों में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक ही शराब की दुकानें खोलने के आदेश थे। अब ये दुकानें भी मैदानी जनपदों के दुकानों की तरह सुबह दस बजे से रात दस बजे तक खुली रहेंगी।
इससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment