Sunday, 17 September 2017

जब बाघ ने की बाघि‍न की नींद तोड़ने की गुस्ताखी, देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो...

September 17, 2017 0
किसी ने इन्हें मियां बीवी बताया, तो किसी ने नींद का असर... लेकिन इन दो बाघों का यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर हो रहा है वायरल. दोनों बाघों का यह वीडियो साल भर पुराना है, लेकिन इस समय इंटरनेट पर थमाल मचा रहा है, लगता है साल भर पुराने इस वीडियो को देख कर इंटरनेट पर लोगों का दिल नहीं भरा. यह वीडियो यूट्यूब पर साल 2016 की जुलाई में पोस्ट किया गया. ट्विटर पर भी यह वीडियो 1 जुलाई को खूब छाया रहा. इस वीडियो में एक बाघ आकर दूसरे बाघ को नींद से जगा देता है. इस पर सो रहे बाघ का गुस्सा और उसकी नींद टूटने का रिएक्शन वाकई मजेदार और हैरान करने वाला है...

यह वीडियो डब्लिन जू का है. यहां इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टाइगर सो रहा है और दूसरा आकर उसे अपने पंजे से उठाने की कोश‍िश करता है. जो बाघ सो रहा था वह इससे नाराज हो जाता है और तेजी से जगाने वाले बाघ पर झपट पड़ता है. जैसे ही नींद से जागा बाघ गुस्से में दूसरे बाघ पर झपटता है, तो वह किसी मासूम बच्चे सा सहम कर चुप-चाप पीछे हट जाता है.

शीशों के पीछे से यह सब को देख रहा एक छोटा सा बच्चा ड़र जाता है और वहां से भाग लेता है. एक नजर इस वायरल वीडियो पर-

कुत्ता है यह 'शहंशाह'! Video में देखिए तो जरा, कैसे शान से कर रहा है घोड़े की सवारी

September 17, 2017 0
धरती पर कुत्ते इंसानों के पहले दोस्त बने थे, जो अब तक कायम है. यही वजह है कि कुत्ते इंसानों की तरह कई काम करते हैं. आपने कुत्ते को खुद से नहाते, कार चलाते, फुटबॉल खेलते आदि इंसानों वाले काम करते हुए देखा होगा. इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी को भी अचंभे में डाल सकता है.  कैथरीन रेक्मैन (Kathryn Ryckman) के यूट्यब पेज पर 13 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो में कुत्ता घोड़े की सवारी कर रहा है. कुत्ता किसी मंजे हुए घुड़सवार की तरह लगाम थामकर घोड़े की सवारी करता दिख रहा है. कुत्ते की यह अजीबोगरीब हरकत वाला वीडियो टेक्सास शहर का है. यह कुत्ता 10 साल का है और इसका नाम  बैली (Bailey) है.




वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि घोड़े की सवारी कर रहे कुत्ते का बैलेंस काफी अच्छा है. वह लगाम को अपने मुंह में दबाए हुए दिख रहा है. इससे पहले कैथरीन रेक्मैन ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका यही कुत्ता घोड़े को टहलाता हुए दिख रहा था. कुत्ता आगे-आगे चल रहा था और घोड़ा उसके पीछे-पीछे. देखकर ऐसा लग रहा था मानो घोड़ा अपने मालिक के साथ कहीं जा रहा हो.

ऐसी चोरी देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी...

September 17, 2017 0
 ऐसी चोरी देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी...
'रिल लाइफ' और 'रियल लाइफ' में काफी अंतर होता है. फिल्मों में जो स्टंट हम देखते हैं उसे अपनी वास्तविक जिंदगी में अमल नहीं करते. हॉलीवुड और बॉलीवुड में 'हाईटेक' चोरी पर कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिसे देखने के बाद हमारे जेहन में ये बातें अक्सर आती है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. अगर ऐसी घटना 'रियल जिंदगी' में भी हो तो शायद हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा. नीदरलैंड पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसको चोरी करते अगर आप देख ले तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा और शायद आप भी यही कहेंगे कि यह किसी फिल्म का सीन है. 



6 मिलियन डॉलर की चोरी
डच पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है, जिसकी 'हाईटेक' चोरी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोमानिया के 5 चोरों के एक गैंग ने फिल्मी स्टाइल में एक चलती हुई वैन से लगभग 6 मिलियन डॉलर की आईफोन चुरा ली. घटना 24 जुलाई की रात की है. जब इस गैंग ने अपनी हाईटेक कार की मदद से वैन में सेंधमारी कर दी. वीडियो में आप देखेंगे की लगभग 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से चल रहे वैन के पीछे चोर अपनी कार लेकर जाते हैं. इसके बाद हाईटेक कार से एक चोर बाहर निकालता है और वैन में एक छेद कर आईफोन चुराने के बाद वापस अपनी गाड़ी में लौट जाता है. चोर की इस तकनीक को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. 



2015 से चोरी को दे रहे थे अंजाम
डच पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि चोर के इस गैंग ने 2015 से लेकर अब तक लगभग 17 ऐसी चोरियों को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि ज्यादातर चोरी स्मार्टफोन की ही की गई है. उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे पास इन चोरों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं था, लेकिन अब हमारे पास पुख्ता सबूत हैं. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चोरों के इस गैंग को सेंट्रल नीदरलैंड के हॉलिडे पार्क से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास के चोरी के कई आईफोन और स्मार्टफोन बरामद किए हैं.


VIRAL VIDEO : ऐसी चोरी देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी...

मुंबई पुलिस के सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, मामला दर्ज

September 17, 2017 0
मुंबई पुलिस के सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, मामला दर्ज
मुंबई में एक ट्रैफिक पुलिस सिपाही को एक बाइक सवार ने पिटाई कर दी है.  घटना मुंबई के उपनगर वसई इलाके की है. सिपाही की गलती इतनी थी कि उसने आरोपी बाइक सवार को ट्रैफिर सिग्नल तोड़ने पर रोक लिया था. बताया जा रहा है यह घटना सोमवार की है. जब मारपीट हो रही थी तब वहां तमाशा देख रहे किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया.  15 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस सिपाही को किस तरह से बहस के दौरान पीट रहा है. 



मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रहा था तभी कांस्टेबल कालू विठ्ठल मुंडे ने उसे वसई के पास प्रवति क्रॉस एरिया के पास ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. लेकिन आरोपी बाइक सवार का कहना था कि उसने किसी भी तरह से सिग्नल नहीं तोड़ा है. इसी बात पर दोनों में बहस हो गई. पुलिस भी कांस्टेबल भी अपनी बात पर अड़ा रहा. इसी बीच आरोपी ने थप्पड़ पुलिस सिपाही को थप्पड़ रसीद कर दिया जबकि उस समय अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा थी. 
 


जैसी ही मारपीट शुरू हुई वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे मानिकपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.
Viral Video : मुंबई पुलिस के सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, मामला दर्ज

सेल्फी के चक्कर में एक्टर ने जड़ा फैन को थप्पड़, Video Viral

September 17, 2017 0


Image result for AKSHAY KUMAR SLAP FAN
दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्णा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं. इंटरनेट पर वायरल हुआ यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें अभिनेता काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं.


साउथ इंडियन स्टार बालाकृष्णा अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं. बुधवार को वे हैदराबाद से 200 कि.मी. दूर स्थित नंदयाल उप-चुनावों के प्रचार के लिए गए थे. वीडियो में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता बालाकृष्णा फैन्स और सपोर्ट्स से धिरे हुए हैं. उनमें से एक फॉलोवर सेल्फी लेने की होड़ में बालाकृष्णा से टकरा जाता है. गुस्साए बालाकृष्णा उन्हें थप्पड़ जड़ते है और आगे निकल जाते हैं.



57 वर्षीय अभिनेता और राजनेता बालाकृष्णा पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. राम राव या एनटीआर के बेटे हैं. जो दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता भी हैं 



बताते चलें कि, अगस्त की शुरुआत में बालाकृष्णा की फिल्म के सेट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तेलुगू अभिनेता ने फिल्म के सेट पर एक सहायक को थप्पड़ जड़ दिया और उसे अपने जूतों के फीते बांधने को कहा था.

'नरसिम्हा नायडू', 'सिम्हा', 'लीजेंड' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए बालाकृष्णा ने अपनी 102वीं फिल्म की शूटिंग, इसी महीने शुरू की है, जिसका नाम अभी तय नहीं है.

Wednesday, 13 September 2017

नौजवान ने महिला के लिए नहीं छोड़ी मेट्रो की सीट, उसके बाद हुआ चौंकाने वाला वाकया

September 13, 2017 0
नौजवान ने महिला के लिए नहीं छोड़ी मेट्रो की सीट, उसके बाद हुआ चौंकाने वाला वाकया
मेट्रो में आपको अगर सीट मिल मिल जाती है, तो आप खुद को भाग्यशाली ही समझें. लेकिन कुछ लोग सीट मिलने के अवसर का इंतजार नहीं करते, बल्कि वो साम-दाम-दंड-भेद लगाकर अवसर बनाने की फिराक में रहते हैं. लेकिन इन हथकंडों से भी उनको मेट्रो की सीट पर बैठने का अवसर नहीं मिलता, तो वो खुद को जहां फिट समझते हैं, वहीं जगह हासिल कर लेते हैं.



हम बात कर रहे हैं चीन के नानजिंग शहर में मेट्रो ट्रेन की, जहां एक ऐसा वाकया हुआ जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि ऐसा भी कुछ हो सकता है क्या? दरअसल, चीन के मेट्रो में एक नौजवान आदमी ने अपनी सीट एक महिला को देने से मना कर दिया. नौजवान के मना करने के बाद वह महिला उस आदमी की गोदी में जाकर बैठ गई, महिला की इस हरकत से वह नौजवान काफी अचरज महसूस करने लगा, लेकिन महिला काफी आराम से उसकी गोदी में बैठी रही.  



इस विचित्र घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर वायरल हो रहा है. बता दें कि महिला ने सीट के लिए उस नौजवान से खूब बहस की थी, लेकिन वो सीट वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित था. अब आप ही बताएं कि आप महिला की इस विचित्र हरकत के पक्ष में हैं 




नौजवान ने महिला के लिए नहीं छोड़ी मेट्रो की सीट, उसके बाद हुआ चौंकाने वाला वाकया

तारक मेहता का उल्टा चश्माः दया और बबीता के ‘उपमा’ के चक्कर में जेठा लाल का बना कचूमर

September 13, 2017 0
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दया और बबीता के ‘उपमा’ के चक्कर में जेठा लाल का बना कचूमर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठा लाल ऐसे कैरेक्टर हैं जो सोचते कुछ और हैं और होता कुछ और है. उन्हें जाना होता है जापान और वे पहुंच जाते हैं चीन. इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. सुबह सवेरे तैयार होकर जेठालाल 'चटपटे' नाश्ते के ख्वाब देखते हुए टेबल पर बैठता है, लेकिन जब दया उसके सामने टमाटर का उपमा रख देती है तो उसके मुंह का जायका ही बिगड़ जाता है. जेठालाल तुरंत बहाना बनाता है कि उपमा से उसे एसिडिटी हो जाती है.





उसका यह दांव उस समय उल्टा पड़ गया जब इसी दौरान बबिता गडा परिवार के लिए अपने हाथ का बना नाश्ता लाती है. लेकिन ट्रेजिडी यह कि वह भी उपमा ही निकलता है. अपने ही झूठ में फंसा जेठालाल बबिता के हाथ का उपमा नहीं खा पाता. इस कसक को जेठा लाल जैसे तैसे उस समय तो पचा जाता है.
 


लेकिन घर से निकलकर जेठालाल अपने दोस्त तारक को पकड़कर अपने साथ होटल में नाश्ता कराने ले जाता है. जेठालाल पाव भाजी और समोसे के सपने देख रहा होता है लेकिन होटल में बचता है तो सिर्फ उपमा. परेशान और भूखा जेठालाल जब दुकान पर पहुंचता है तो देखता है कि बावरी सबके लिए नाश्ता लाई है. अब आप सोचिए कि डिब्बा खुलने पर क्या निकलता है?
 
jetha lal

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी इस एपिसोड पर हसंते हुए बताते हैं, "इतना ज्यादा उपमा देखकर तो शायद किसी का भी मन नहीं करेगा इसे खाने को. शूटिंग के बाद कम से कम एक महीने तक तो मैं उपमा नहीं ही खा सकता." अगर आपको भी जेठालाल को उपमा के चक्कर में अपना कचूमर निकालते देखना है तो 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा.